सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद की छह न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग।

पिथौरागढ़,

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद की छह न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग।

*शासन के निर्देशों के क्रम में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जनपद पिथौरागढ़ में न्याय पंचायत स्तर पर विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितंबर को जनपद की विभिन्न न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।इस दौरान गौरीहाट (मूनाकोट), नाचनी (मुनस्यारी), दन्तोला (बेरीनाग), दौला (पिथौरागढ़), नायल एवं सिमलता (गंगोलीहाट) में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों तथा रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।शिविरों में “सुशासन सेवा संवाद” एवं “सेवा की कहानी” कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, वीडियो एवं अन्य माध्यमों से सरकार की नीतियों, उनके क्रियान्वयन तथा विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी गई। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा आमजन को सुशासन से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *