*जनपद चम्पावत।*
*स्कूल समय में लोहाघाट पुलिस की विशेष सतर्कता, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर रहा विशेष फोकस*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन आज दिनांक 05.10.2026 को में *थाना लोहाघाट पुलिस* द्वारा विद्यालयों के खुलने एवं अवकाश के समय छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सतर्कता बरती गई।विद्यालयों के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर यातायात व्यवस्था, जाम की स्थिति एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा स्कूली बच्चों को सुरक्षित रूप से सड़क पार कराया गया तथा आवश्यकतानुसार यातायात को व्यवस्थित कर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया गया।इस दौरान वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को विद्यालय क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही, अभिभावकों से भी अपने बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।चम्पावत पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत विद्यालयों के आसपास नियमित रूप से आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।🚸 सुरक्षित विद्यार्थी • सुरक्षित यातायात • सुरक्षित समाजचम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*सतर्क रहें • सुरक्षित रहें*मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावतदिनांक – 05.10.2026
Kamal bhandari editor in chief

