चंपावत
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आरएस सामंत ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका योजना’ के तहत आवेदन प्रक्रिया, सत्यापन और धनराशि भुगतान की समय-सीमा को बढ़ा दिया गया है। नवीनतम समय-सीमा के अनुसार, योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। इसके पश्चात, जनपद स्तर पर प्राप्त सभी ऑनलाइन आवेदन पत्रों के सत्यापन कार्य की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति या प्रोत्साहन राशि के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्राओं को समय रहते आवेदन करने हेतु सूचित एवं मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि ससमय बजट एवं धनराशि की मांग की जा सके और कोई भी पात्र बालिका योजना के लाभ से वंचित न रहे।
kamal bhandari editor in chief ।

