श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टों(NBW) का शत प्रतिशत निस्तारण अनुपालन किए जाने हेतु आदेशित किया गया है ।
उक्त के क्रम में माननीय न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण व ऑपरेशन प्रहार के तहत सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर *आज दिनांक 24..05.2026 को जनपद चम्पावत के *थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत से कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियान निरन्तर जारी है।
अभियुक्त का विवरण
1- अंकित सक्सैना उर्फ बल्ली पुत्र अनिल सक्सैना निवासी ग्राम वार्ड न0-05 झोपड़ पट्टी मीना बाजार थाना बनबसा जिला चम्पावत
पुलिस टीम –
1-अ0उ0नि0 धीरेन्द्र सिह
2-हे0कानि0 73 ना0पु0 संजय शर्मा
3-कानि 16 ना0पु0 जगदीश कन्याल
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनाँक – 25.05.2026

