15 अक्टूबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश*

चम्पावत,

*15 अक्टूबर तक जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिलाधिकारी ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश*

*मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था का होगा चिन्हीकरण, मरम्मत कार्यों की होगी नियमित निगरानी*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग,लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को जनपद की सड़कों का आकलन कर कार्ययोजना तैयार करने तथा 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान वर्षा एवं आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, टूटे मार्गों और प्रभावित ड्रेनेज व्यवस्था वाले स्थानों का तत्काल चिन्हीकरण कर विवरण तैयार किया जाए। मानसून समाप्त होते ही मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता से शुरू किए जाएं। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी। विभाग अपने अधीन सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत का आकलन अभी पूरा कर लें, ताकि मौसम अनुकूल होते ही कार्य शुरू किए जा सकें। मुख्य मार्गों, ग्रामीण संपर्क मार्गों और अधिक यातायात वाले मार्गों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखने तथा अधिकारियों को मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए। मार्ग अवरुद्ध होने या किसी अन्य आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में डीएफओ श्री धिनो पुरुषोत्तमन, प्रभारी सीडीओ श्री अजय सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चम्पावत श्री हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट श्री मयंक तिवारी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई श्री बी.सी. नैनवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री रघुबर दत्त भट्ट, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *