गड़ीगोठ क्षेत्र में टीबी जांच शिविर, दो गांवों में 100 से अधिक लोगों की जांच


गड़ीगोठ क्षेत्र के अंतर्गत उच्च जोखिम वाले गांव देवीपुरा और गुदमी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

देवीपुरा में आयोजित शिविर के दौरान 50 ओपीडी हुईं, जिनमें 45 एक्स-रे किए गए और 6 लोगों के स्पुटम सैंपल लिए गए। वहीं गुदमी में 62 ओपीडी की गईं, जिनमें 52 एक्स-रे और 10 स्पुटम सैंपल एकत्र किए गए।

इस अभियान में सीएचओ गरिमा परगाई, एसटीएस पंकज राठौर, टीबीएचवी योगेश कुमार और नीला चंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *