सेवा संकल्प अभियान: मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम*

चंपावत ,

*सेवा संकल्प अभियान: मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम*

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चम्पावत जनपद में लगातार जन-कल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इसी श्रृंखला में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुर बुँगा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालिका जन्मोत्सव और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई जैसे पारंपरिक व जनकल्याणकारी अनुष्ठान उत्साहपूर्वक संपन्न कराए गए।इसके अतिरिक्त, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र नगान एवं लालुवापानी में भी ‘आंगन मिलन’ के तहत ‘पोषण माह’ तथा ‘गोद भराई’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को कुपोषण से बचाव और सही पोषण के प्रति जागरूक भी किया गया।इन कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बिनवाल जी ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्पावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान श्रीमती ईश्वरी देवी, स्थानीय आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *