*जनपद चंपावत*
*अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में 350 से अधिक छात्राओं को बाल एवं महिला सुरक्षा, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन* में जनपद में चलाए जा रहे बाल एवं महिला सुरक्षा तथा जन-जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांक 05.10.2026 को *थाना लोहाघाट पुलिस* द्वारा *अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लोहाघाट* में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।📌कार्यक्रम में विद्यालय की 350 से अधिक छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, POCSO Act, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं छेड़खानी/स्टॉकिंग जैसे विषयों की जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना भय के परिजनों अथवा पुलिस को सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।📌इसके साथ ही छात्राओं को फेक प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक/APK, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट एवं सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने के संबंध में साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए। यातायात नियमों के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करने तथा ओवरस्पीडिंग एवं स्टंट राइडिंग से बचने की अपील की गई।📌कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को 112, 1090, 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा नशे के दुष्प्रभावों से बचने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक – 05.10.2026
kamal bhandari editor in chief

