मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सशक्त होतीं महिलाएं: रीप-ग्रामोत्थान परियोजना से ग्राम नायकगोठ की संतोष देवी बनीं स्वावलंबी*

चम्पावत ,

मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सशक्त होतीं महिलाएं: रीप-ग्रामोत्थान परियोजना से ग्राम नायकगोठ की संतोष देवी बनीं स्वावलंबी*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप प्रदेश की महिलाएं निरंतर आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही हैं। राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर व अभिनव कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के टनकपुर स्थित ग्राम नायकगोठ की निवासी श्रीमती संतोष देवी ने रीप (REAP)-ग्रामोत्थान परियोजना का लाभ उठाकर अपनी सफलता की नई कहानी लिखी है। उन्होंने परियोजना के सहयोग से जनरल स्टोर का व्यवसाय प्रारंभ कर स्वयं को एक सफल महिला उद्यमी के रूप में स्थापित किया है।मा0 मुख्यमंत्री धामी के “सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए इस उद्यम की स्थापना कुल 2.50 लाख रुपए की लागत से की गई है। वित्तीय सुदृढ़ता के लिए इसमें 75 हजार रुपए ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान किए गए, जबकि 50 हजार रुपए लाभार्थी अंशदान और 1.25 लाख रुपए का बैंक ऋण शामिल है। इस एकीकृत वित्तीय सहायता के बल पर संतोष देवी ने अपने गांव में जनरल स्टोर की शुरुआत की और अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं।रीप-ग्रामोत्थान परियोजना से मिली इस मदद ने संतोष देवी के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है। आज वह इस जनरल स्टोर के माध्यम से प्रतिमाह 10 से 12 हजार रुपए की सम्मानजनक आय अर्जित कर रही हैं। इस स्वावलंबन से न केवल उनके परिवार का आर्थिक स्तर सुधरा है, बल्कि समाज में उनका आत्मविश्वास और मान-सम्मान भी बढ़ा है। साथ ही अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिल रही है l

Kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *