टीबी के खिलाफ जंग में उतरी युवा शक्ति, चम्पावत में JOSH Teams का शुभारम्भ
— NCC कैडेट्स और MY Bharat Volunteers संभालेंगे जागरूकता की कमानचम्पावत, 08 अक्टूबर 2026।टीबी मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चम्पावत में JOSH (Joint Squad for Health) Teams अभियान का शुभारम्भ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में देशभर में शुरू किए गए इस अभियान को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है।चम्पावत में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामनारायण पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, युवा कल्याण अधिकारी सेलेश भट्ट, NCC के कर्नल एन.एन. सिंह, वार्ड सदस्य प्रेमा चिलकौटी और नंदन तड़ागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, NCC कैडेट्स और MY Bharat Volunteers मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों और अधिकारियों ने रिबन काटकर JOSH Teams का औपचारिक शुभारम्भ करते हुए किया। इस दौरान टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और उपचार तथा निक्षय पोषण योजना को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।JOSH Teams के जरिए युवाओं और स्वयंसेवकों को अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि टीबी के प्रति जागरूकता गांव-गांव और समुदाय के हर वर्ग तक पहुंच सके। NCC कैडेट्स और MY Bharat Volunteers इस अभियान में अहम भूमिका निभाते हुए लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करेंगे।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. गुरु शरण कौर समेत स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त भारत का संकल्प लिया और अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता की शपथ ली।चम्पावत में टीबी के खिलाफ अब युवा शक्ति मैदान में उतर गई है। टीबी मुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से जिले में JOSH Teams का शुभारम्भ किया गया। NCC कैडेट्स और MY Bharat Volunteers के जरिए टीबी के लक्षण, जांच, उपचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त भारत का संकल्प भी लिया।बाईट दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे सीएमओ चंपावत श्री देवेश चौहान .
kamal bhandari editor in chief

