निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण एवं सत्यापन हेतु देहरादून में तीन दिवसीय विशेष अभियान गतिमान*

चम्पावत ,

*निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण एवं सत्यापन हेतु देहरादून में तीन दिवसीय विशेष अभियान गतिमान*

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, चंपावत श्री मनीष कुमार ने अवगत कराया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से वंचित रहे गए पात्र मतदाताओं को शामिल करने के उद्देश्य से चंपावत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। विशेष अभियान के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा वर्तमान निर्वाचक नामावली का पूर्व की नामावली से मिलान करते हुए छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित करने की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान केंद्रों पर उपस्थित नागरिकों को पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि इस तीन दिवसीय अभियान के समापन के पश्चात 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जाएगा। इस घर-घर सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों का नियमानुसार मतदाता सूची में नाम शामिल करना सुनिश्चित किया जाएगा।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *