मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री हेतु वित्तीय स्वीकृति*

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री हेतु वित्तीय स्वीकृति*

*प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 124.21 करोड़ रुपये की धनराशि का अनुमोदन, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मा.मुख्यमंत्री ने प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कुल 124.21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।इसके अंतर्गत राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने हेतु 52.21 करोड़ रुपये तथा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में शिक्षण सामग्री एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के लिए 72 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन किया गया है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा इस निर्णय से प्रदेश भर के विद्यार्थियों सहित जनपद चम्पावत के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। विशेष रूप से जनपद के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री उपलब्ध होने से उनकी शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी तथा अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।मा.मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

kamal bhandari editor in chief .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *