🚔 *जनपद चम्पावत*
*साइबर सुरक्षा 2.0 अभियान के तहत थाना तामली पुलिस ने एसएसबी जवानों एवं आमजन को किया जागरूक*
*श्रीमती रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक चम्पावत* के निर्देशन में संचालित साइबर सुरक्षा 2.0 अभियान के अंतर्गत आज थाना तामली पुलिस द्वारा एसएसबी कैंप तामली में आयोजित नवरात्रि भोज के अवसर पर उपस्थित एसएसबी जवानों एवं आमजन के साथ संवाद किया गया।📌इस दौरान भारत-नेपाल सीमा की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए वर्तमान में संचालित पुलिस अभियानों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही आगामी दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी से सतर्कता बरतने तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।📌कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा फर्जी कॉल और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक – 20.10.2026
kamal bhandari editor in chief.

