वड्डा रामलीला में नारी शक्ति का दमदार प्रदर्शन, धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समांमहिला कलाकारों ने श्रीराम,
लक्ष्मण, सीता, भरत और शत्रुघ्न के किरदारों में बिखेरी अभिनय की छटा, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साहपिथौरागढ़। सोन पट्टी की बहुचर्चित वड्डा रामलीला के तीसरे दिन भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिला कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत और शत्रुघ्न जैसे प्रमुख पात्रों का सशक्त अभिनय कर नारी शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला समर्पित इस रामलीला में कलाकारों की प्रतिभा और जीवंत मंचन क्षेत्रवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।तृतीय दिवस के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र साह दुलहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अक्षय साह, नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पम्मी सौन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, भोजन माताएं, क्षेत्र के बुजुर्ग और अनेक गणमान्य लोगों ने रामलीला का आनंद लिया। मुख्य अतिथि ने आयोजन में सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।महिला कलाकारों के अभिनय ने पेश की नारी सशक्तीकरण की मिसालवड्डा रामलीला में स्वीकृति जोशी भगवान श्रीराम, कुट्टू बिष्ट लक्ष्मण, अंजली भट्ट माता सीता, सिमरन भरत और प्रियांशी शत्रुघ्न की भूमिका निभा रही हैं। महिला कलाकारों द्वारा पुरुष पात्रों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं का प्रभावशाली निर्वहन समाज में महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता का परिचय दे रहा है। धार्मिक आस्था के साथ नारी सशक्तीकरण का संदेश देती यह पहल दर्शकों की सराहना बटोर रही है।धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद बना मुख्य आकर्षणरामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ का भव्य मंचन किया गया। इसमें विभिन्न राजाओं के आगमन और भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने के प्रसंग को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद के ओजस्वी और प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों के संवाद, भाव-भंगिमाओं और शानदार अभिनय ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।रामलीला संस्कृति और संस्कारों को सहेजने का सशक्त माध्यम : वीरेंद्र साहमुख्य अतिथि वीरेंद्र साह दुलहरिया ने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण बताया।वहीं, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंडल गिरी ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला स्थल पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह सौन, ऋतिक खर्कवाल, हेमंत सिंह सौन, राजेंद्र प्रसाद सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।वड्डा की महिला समर्पित रामलीला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नारी शक्ति, सामाजिक एकता और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दे रही है। महिला कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां यह साबित कर रही हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिभा के बल पर महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।बाइट :1. वीरेंद्र साह दुलहरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पिथौरागढ़2. कुंडल गिरी, अध्यक्ष, रामलीला कमेटी वड्डा .
kamal bhandari editor in chief.

