सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा को प्राथमिकता दें अधिकारी :

चम्पावत,

*सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा को प्राथमिकता दें अधिकारी :

उपाध्यक्ष संतोष गौरव**राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष ने बनबसा एवं टनकपुर में सुनीं समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश**वेतन सीधे कर्मचारियों के खातों में भुगतान करने, भविष्य निधि जमा कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर*उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री संतोष गौरव ने शनिवार को बनबसा एवं टनकपुर का भ्रमण कर सफाई कर्मचारियों की समस्यायों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों के साथ उनके समाधान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सम्मानजनक कार्य वातावरण, समय पर वेतन और आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना संबंधित निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।आयोग उपाध्यक्ष ने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई करें।टनकपुर में पत्रावलियों के अवलोकन के दौरान सामने आए मृतक आश्रित नियुक्ति प्रकरण में उन्होंने संबंधित आश्रित की शैक्षिक योग्यता के अनुरूप नियुक्ति के विषय का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों के लंबित पदोन्नति संबंधी मामलों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा।कर्मचारियों की भविष्य निधि से संबंधित शिकायतों पर आयोग उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के वेतन से की गई कटौती तथा नियोक्ता के अंशदान का नियमानुसार उनके भविष्य निधि खातों में जमा होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को संबंधित फर्म के अभिलेखों एवं जमा धनराशि की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने सफाई कर्मचारियों को परिचय पत्र, पात्रतानुसार गोल्डन कार्ड तथा कार्य की प्रकृति के अनुरूप झाड़ू, सफाई उपकरण, ठेली, मास्क, जूते, टोपी और सेफ्टी बेल्ट सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपकरणों की उपलब्धता के साथ उनके उपयोग और कर्मचारियों की सुरक्षा की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।मोहल्ला समितियों के माध्यम से वेतन भुगतान में सामने आई कठिनाइयों पर आयोग उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को समय पर उनकी पूरी धनराशि उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने समितियों के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था समाप्त करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए इसी माह से वेतन सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भुगतान कराने के निर्देश दिए।पूर्व में सिर पर मैला ढोने के कार्य से जुड़े पात्र व्यक्तियों एवं परिवारों के संबंध में शून्य सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने पर उन्होंने दोबारा सर्वे कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों की पहचान कर रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें पुनर्वास, आर्थिक सहायता एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।बनबसा नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आयोग उपाध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद कर नगर पंचायत के कार्यों और जनसुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारी श्री दीपक बुधलाकोटी को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सफाई व्यवस्था एवं कर्मचारी कल्याण से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।शिक्षा विभाग से प्राथमिक विद्यालयों की सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के अभाव में बच्चों से सफाई कार्य कराया जाना उचित नहीं है। विद्यालयों में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली एवं पेयजल की कमी के संबंध में भी उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उन्होंने संबंधित विभागों से जानकारी प्राप्त कर समाधान के निर्देश दिए। टनकपुर में एसडीएम प्रमोद कुमार,तहसीलदार पिंकी आर्या, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल के साथ कर्मचारी हितों और निकाय से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। बनबसा के कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी,नामित सभासद प्रेम सिंह रावत एवं उमेद सिंह नेगी, रुचि धस्माना, रुक्मिणी उनियाल, विमला बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *