चम्पावत,
*लोहाघाट डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर उखड़े डामर का लोनिवि द्वारा युद्धस्तर पर कराया जायेगा डामरीकरण*
लोहाघाट अंतर्गत डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर हाल ही में किए गए डामरीकरण के कुछ ही दिनों के भीतर उखड़ने के संबंध में अधिशासी अभियंता लोनिवी लोहाघाट मयंक तिवारी ने बाड़ीगाड़ के पास स्थित इस मार्ग का संज्ञान लेते हुए स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र एक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) संभावित क्षेत्र है, जहां सुरक्षा की दृष्टि से डीबीएम (DBM) बेस लेयर का कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि देवदार के पेड़ों की घनी छांव और धूप न मिलने के कारण वहां सील कोट (Seal Coat) का कार्य पूर्ण करने में कठिनाई आई, जिसके परिणामस्वरूप वह हिस्सा प्रभावित हुआ है।विभाग द्वारा जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या का त्वरित संज्ञान लिया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि आगामी दो-तीन दिनों के भीतर मौसम और स्थल की स्थिति के अनुरूप आवश्यक सुधार कार्य करवाकर मार्ग को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा, ताकि आवाजाही सुगम और सुरक्षित हो सके।
kamal bhandari editor in chief

