चम्पावत,
*टनकपुर एवं बनबसा में 30 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक अनुरक्षण कार्य के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति*
*दीपावली से पूर्व अनुरक्षण कार्य के चलते दोनों क्षेत्रों के* समस्त फीडर रहेंगे प्रभावितउत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, विद्युत वितरण खण्ड चम्पावत ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक टनकपुर एवं बनबसा के सम्पूर्ण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूर्ण अथवा आंशिक रूप से बाधित रहेगी।विभाग के अनुसार, यूजेवीएन लिमिटेड, लोहियाहेड, खटीमा द्वारा दीपावली पूर्व अनुरक्षण के अंतर्गत 132/33 केवी स्विचयार्ड के लोहियाहेड से बनबसा तक संबंधित फीडरों पर कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते 33/11 केवी उपस्थान टनकपुर एवं बनबसा से संचालित समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक तैयारियां एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। इन्वर्टर अथवा जनरेटर का उपयोग करते समय सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्य विद्युत लाइन को पृथक कर या अलग लाइन के माध्यम से ही उपकरणों का संचालन करें।*विद्युत विभाग ने अनुरक्षण कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।*
kamal bhandari editor in chief.

