मा. मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की दिशा में चम्पावत को मिली सड़क सुधार की सौगात*

चम्पावत ,

*मा. मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की दिशा में चम्पावत को मिली सड़क सुधार की सौगात*

*दो सड़क कार्यों के लिए 390.02 लाख रुपये स्वीकृत, 4.60 किलोमीटर मार्गों का होगा सुधारीकरण*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के क्रियान्वयन की दिशा में उत्तराखण्ड शासन ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के दो सड़क कार्यों के लिए कुल 390.02 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा स्थानीय लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत कुल 4.60 किलोमीटर लंबाई में सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026–27 में इन कार्यों के लिए प्रारंभिक रूप से 10–10 हजार रुपये, कुल 20 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की भी स्वीकृति प्रदान की है।मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चम्पावत–खेतीखान मोटर मार्ग के किलोमीटर 21 से बनगड़ी भूमेश्वर से डुगलानी तोक तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 117.59 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत 1.950 किलोमीटर लंबाई में कार्य किया जाएगा।वहीं, मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मानेश्वर चौड़ा राजपुरा मोटर मार्ग से गौड़ी मिलान मोटर मार्ग तथा लमकनिया मोटर मार्ग के पूर्व निर्मित चौड़ाई में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सुधारीकरण के लिए 272.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य के अंतर्गत 2.650 किलोमीटर लंबाई में सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ करने से पूर्व नियमानुसार प्राविधिक स्वीकृति एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्य किसी अन्य योजना से आच्छादित न हों और उनकी पुनरावृत्ति न हो। सड़क निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण एवं वन प्रकरणों में संबंधित विभागों के मानकों तथा प्रचलित शासनादेशों का अनुपालन किया जाएगा।मा. मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत की परिकल्पना के अनुरूप इन सड़क कार्यों की स्वीकृति ग्रामीण संपर्क सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *