मा.मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बुगाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल के सौन्दर्यीकरण को 25 लाख रुपये स्वीकृत

चम्पावत,

*मा.मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बुगाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल के सौन्दर्यीकरण को 25 लाख रुपये स्वीकृत*

*स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के संकल्प के अनुरूप जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास की दिशा में एक और पहल की गई है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चम्पावत की ग्राम पंचायत बुगाख्याली स्थित भागेश्वर मेला स्थल के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन ने 25 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। भागेश्वर मेला स्थल के सौन्दर्यीकरण से स्थानीय आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस स्थल को व्यवस्थित रूप देने में सहायता मिलेगी। इससे मेले तथा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बेहतर परिवेश उपलब्ध होगा। साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने और क्षेत्र की धार्मिक पर्यटन संभावनाओं के विकास में भी मदद मिलेगी।स्वीकृत कार्य के क्रियान्वयन के लिए चयनित कार्यदायी संस्था के साथ नियमानुसार एमओयू किया जाएगा। कार्य की प्रगति की निरंतर समीक्षा करते हुए उसे निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। निर्माण कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यस्थल पर स्थायी सूचना बोर्ड भी लगाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री घोषणा संख्या एवं वर्ष, स्वीकृत कार्य का नाम, लागत, कार्य प्रारम्भ और पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था सहित आवश्यक विवरण अंकित किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि का उपयोग वित्तीय नियमों एवं शासनादेश की शर्तों के अनुसार किया जाएगा।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *