सर्वर खराबी के बाद गैस उपभोक्ताओं को राहत, SMS वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा सिलेंडर

चंपावत: गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गैस प्रबंधक ने जानकारी दी है कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर रिफिल डिलीवरी का SMS प्राप्त हुआ है, उनकी पर्ची और सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बताया गया है कि ऐसे उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग पर पिछली तारीख ही मान्य मानी जाएगी। निर्धारित रोस्टर के अनुसार गैस वितरण किया जाएगा और संबंधित उपभोक्ता को भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

गैस प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस बुक और प्राप्त SMS के साथ ही वितरण केंद्र पर पहुंचे, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के सिलेंडर मिल सके।

पिछले कुछ दिनों से सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे अब ठीक किया जा रहा है।

– गैस प्रबंधक, चंपावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *