चंपावत। जिले के अग्निवीर भर्ती 2027 में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है जिससे अधिक से अधिक उम्मीदवारों को मौका मिल सके। सेना में भर्ती का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वह इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और निर्धारित तिथि से पहले अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। समय सीमा बढ़ाने का उद्देश्य उन युवाओं को अवसर देना है जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। अग्निवीर योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा साथ ही उन्हें प्रशिक्षण, अनुशासन और करियर निर्माण का बेहतरीन प्लेटफॉर्म भी प्राप्त होगा।
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए आवेदन तिथि बढ़ी,10 अप्रैल 2026 तक करें पंजीकरण

