बाटनागाड़ में मलबे के त्वरित निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू*

चम्पावत

*बाटनागाड़ में मलबे के त्वरित निस्तारण हेतु मशीनें है तैनात, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत यातायात सुचारू*

उपरी (पहाड़ी) क्षेत्रों में निरंतर हो रही वर्षा एवं जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग (लो०नि०वि०) द्वारा सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार बाटनागाड़ क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से आ रहे स्लिप एवं मलबे (डेब्रिस) को तत्काल हटाने हेतु विभाग द्वारा जेसीबी मशीन की तैनाती की गई है, जिससे मार्ग से मलबे की सफाई कर यातायात को निरंतर सुचारू रखा जा सके।इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंपावत श्री हितेश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी मार्ग वर्तमान में यातायात हेतु पूर्णतः खुले हुए हैं एवं आवागमन सामान्य है। संवेदनशील स्थलों पर पूर्व से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। यदि किसी स्थान पर मार्ग बाधित होने की स्थिति बनती है, तो विभागीय टीमों द्वारा रिस्पांस टाइम कम करते हुए बाधित मार्ग को पुनः खोलने का कार्य किया जा रहा है।जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे वर्षाकाल के दौरान यात्रा करते समय पूर्ण सतर्कता एवं सावधानी बरतें तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *