चम्पावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी जी के साथ जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात कर अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई में ग्रामीणों ने गाय पालन, बकरी पालन, कीवी उत्पादन, गौशाला निर्माण, बकरी बाड़ा, चेन फेंसिंग तथा गल चौड़ा क्षेत्र में आग से हुए नुकसान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों में विभागों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान डीएचओ श्री मोहित मल्ली जी ने भी किसानों से संवाद करते हुए पॉलीहाउस एवं कीवी उत्पादन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जिलाधिकारी की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र से आए महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता सूरज प्रहरी जी का भी विशेष योगदान रहा, जिनकी उपस्थिति और सहयोग से ग्रामीणों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाया गया।












