चंपावत। यूसीएसएस स्कूल चंपावत के विद्यार्थियों ने इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी जोशी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ललित मोहन जोशी ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्राची खर्कवाल ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर खुशी जताई और इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।


