पशुपालकों के द्वार पहुँची पशु चिकित्सा सेवाएं, ग्राम जोषूड़ा में जागरूकता शिविर आयोजित

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को उनके घर के निकट ही जागरूकता एवं पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रभावी पहल की जा रही है।

इसी क्रम में पशुपालन विभाग, खेतीखान द्वारा ग्राम जोषूड़ा में एक दिवसीय पशु चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती हेमलता बोहरा ने की, जबकि संचालन डॉ. शैलेश गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए डॉ. गुप्ता ने पशुपालन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, पशु रोगों की रोकथाम, नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, डेयरी विकास एवं उन्नत पशुपालन तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक विधियों को अपनाने, पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने तथा समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ पशुपालकों की आय में भी सकारात्मक वृद्धि हो सके।

शिविर में आए पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पशुओं की जांच कराई तथा विभागीय विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।
इस अवसर पर विभाग की ओर से एलईओ स्वाति गुप्ता एवं फार्मासिस्ट कमल उप्रेती उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *