दो दिवसीय भ्रमण पर चम्पावत आएंगे केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, ‘दिशा’ बैठक की करेंगे अध्यक्षता

जनपद चम्पावत में विकास कार्यों की समीक्षा एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु भारत सरकार के माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा 19 एवं 20 अप्रैल को दो दिवसीय भ्रमण पर चम्पावत पहुंचेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी, जिला कार्यालय द्वारा दी गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री जी 19 अप्रैल 2026 को सांय 05:30 बजे बनबसा आगमन करेंगे। जहाँ वे ग्राम पंचायत पचपकरिया में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगे। कार्यक्रम के उपरान्त रात्रि 9:00 बजे चम्पावत आगमन करेंगे। आगमन उपरांत वह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

भ्रमण के दूसरे दिन 20 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे माननीय मंत्री जी भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में आयोजित विशेष गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे वह विकास भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

सांयकाल 4:30 बजे विकास भवन से प्रस्थान करने के पश्चात माननीय मंत्री जी लोहाघाट स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट एवं संवाद करेंगे। इसके उपरांत वह सड़क मार्ग से पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *