चम्पावत। पत्रकारिता जब जनसरोकारों से जुड़ती है, तो उसका असर शासन और प्रशासन की कार्यशैली में साफ नजर आता है। ‘विकास जनता की आवाज’ न्यूज़ पोर्टल पर चम्पावत में पेयजल संकट की खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के महज 1 घंटे के भीतर प्रशासन हरकत में आया और महीनों से बंद पड़े आरओ (RO) प्लांट को रिकॉर्ड समय में चालू कर दिया गया।
DM के सख्त निर्देश, 60 मिनट में समाधान-
भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रही जनता की पुकार जब न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुँची, तो उन्होंने तत्काल सख्त निर्देश जारी किए। परिणाम स्वरूप, जिस काम के लिए पहले रुद्रपुर से मैकेनिक बुलाने का इंतजार किया जाता था, उसे जिला प्रशासन ने स्थानीय मैकेनिकों की मदद से मात्र एक घंटे में पूरा कर दिखाया।
इनकी रही सक्रिय भूमिकाइस त्वरित कार्रवाई को धरातल पर उतारने में नगर पालिका की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभाले रखा:
नगर पालिका ईओ (EO): प्रशासनिक समन्वय और त्वरित निर्णय।
पूजा वर्मा (सभासद, बालेश्वर वार्ड): जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाने और मौके पर डटे रहने के लिए।
सनी वर्मा (सभासद प्रतिनिधि): पूरी टीम के साथ तकनीकी कार्य को सुचारू करवाने में सक्रिय योगदान


