चंपावत/लोहाघाट:उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और नाराजगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा घटनाक्रम में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता अब्दुल नाज़िम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।तुष्टिकरण और अनदेखी का लगाया आरोपसोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए नाज़िम ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस का साथ देने का प्रयास किया, लेकिन पार्टी की कार्यप्रणाली से वह आहत हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर न केवल आपसी मतभेद चरम पर हैं, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम मतदाताओं) को केवल एक ‘वोट बैंक’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।अब्दुल नाज़िम ने आगे कहा कि “तुष्टिकरण की राजनीति” और जमीन पर काम करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ने का निर्णय लिया है।सोशल मीडिया पर किया पोस्ट साझानाज़िम ने अपने इस्तीफे के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह अपने कार्यालय में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इस पोस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी टैग किया है, जिससे जिले की राजनीति में हलचल मच गई है।
उत्तराखंड: कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय कार्यकर्ता अब्दुल नाज़िम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफाचंपावत

