चंपावत से बड़ी खबर — मादली पेट्रोल पंप पर सीमित सप्लाई, जनता धैर्य से कर रही सामना


चंपावत l जिले के मादली स्थित पेट्रोल पंप पर इन दिनों ईंधन आपूर्ति को लेकर विशेष स्थिति बनी हुई है। जिले के सबसे व्यस्त पेट्रोल पंपों में शुमार इस केंद्र पर वाहनों की सुचारू आवाजाही प्रभावित होने के चलते पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सीमित मात्रा में की जा रही है।
मौजूदा हालात में ट्रकों और भारी वाहनों को लगभग 2000 से 2500 रुपये तक का डीजल दिया जा रहा है, जबकि कार और टैक्सियों को करीब 500 रुपये का पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं दोपहिया वाहनों के लिए 300 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है।
हालांकि, इस स्थिति के चलते आम जनता को कुछ दिक्कतों का सामना जरूर करना पड़ रहा है, लेकिन खास बात यह है कि लोग संयम और समझदारी के साथ इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। पेट्रोल पंप पर कहीं भी अफरा-तफरी का माहौल नहीं है, बल्कि लोग शांति और सहयोग की भावना के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या अस्थायी है और जल्द ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है। प्रशासन और संबंधित विभागों से भी मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द ईंधन आपूर्ति को सुचारू किया जाए, ताकि आम जनजीवन पर इसका असर कम हो।
फिलहाल, चंपावत की जनता धैर्य और सहयोग का परिचय देते हुए इस स्थिति को सकारात्मक तरीके से संभाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *