तहसील चम्पावत के अंतर्गत भमार और मंच के मध्य दिनांक 05 मई 2026 को सायं 05:00 बजे हुई वाहन दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि उक्त तिथि को वैगनार वाहन संख्या UK 03 TA 2043 अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार चालक की जिला चिकित्सालय चम्पावत में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी चम्पावत श्री विपिन चंद्र पंत द्वारा विस्तृत मजिस्ट्रेटी जांच संपादित की जा रही है।
उक्त दुर्घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित करने हेतु सर्वसाधारण एवं संबंधित विभागों को सूचित किया जाता है कि यदि कोई भी व्यक्ति या विभाग इस घटना से संबंधित कोई भी साक्ष्य, बयान अथवा लिखित अभिलेख प्रस्तुत करना चाहता है, तो वह नियत समय सीमा के भीतर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है। इच्छुक व्यक्ति दिनांक 20 मई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के मध्य न्यायालय/कार्यालय उप जिलाधिकारी चम्पावत में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त किसी भी सूचना या साक्ष्य पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।
वाहन दुर्घटना संख्या UK 03 TA 2043 की जांच हेतु साक्ष्य एवं बयान के लिए कार्यालय उप जिलाधिकारी में करें संपर्क

