चंपावत। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नर्सिंग कॉलेज चंपावत के छात्रों ने समय पर रक्तदान कर रक्तस्राव मरीजों को नई जिंदगी देने का सराहनीय कार्य किया।
इस पहल से न केवल रक्त की कमी दूर हुई बल्कि कई मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता भी मिल सकी। नर्सिंग कॉलेज चंपावत के मयंक, आदित्य और मनीष ने जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के लिए रक्तदान किया। वहां रक्त कलेक्शन प्रभारी रमेश जोशी अब तक 17 बार रक्तदान कर समाज में सेवा और मानवता की मिसाल पेश की ।

