4 मई से चम्पावत में शुरू होगा महोत्सव, सीएम ने सहर्ष स्वीकार किया आमंत्रण
खटीमा। पुष्कर सिंह धामी से आज खटीमा स्थित आवास पर एक शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें चम्पावत नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय और वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दत्त पांडेय ने आगामी 4 मई से शुरू हो रहे गोल्ज्यु महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव में भाग लेने की सहमति प्रदान की। इस दौरान उन्होंने आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
मुलाकात के दौरान भाजपा जिला महामंत्री पूरन मेहरा, प्रदेश मंत्री (भाजपा अनुसूचित मोर्चा) सूरज प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी, सभासद रोहित बिष्ट तथा जनार्दन चिलकोटी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





