माँ शिला देवी महोत्सव, चम्पावत

उत्तराखंड के चम्पावत जनपद से एक शानदार सांस्कृतिक खबर… तीन दिवसीय माँ शिला देवी महोत्सव के दूसरे दिन का आयोजन बेहद भव्य और आकर्षक रहा, जहां लोक संस्कृति, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

महोत्सव के दूसरे दिन उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा माहौल भक्तिमय और रंगारंग हो गया। दर्शक झूम उठे, थिरकने लगे और कलाकारों के गीतों पर देर रात तक तालियां गूंजती रहीं।

इस खास मौके पर दर्जा राज्य मंत्री श्री मुकेश मेहराना जी और पाटी ब्लॉक प्रमुख श्री शंकर अधिकारी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं रीठा साहिब क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोनू बोहरा जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कमेटी की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किए।
बाइट (सोनू बोहरा): जिला पंचायत सदस्य

“इस मेले का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को एकजुट करना, आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देना और व्यस्त जीवन में मानसिक शांति प्रदान करना है।”

लोक कलाकारों में फौजी ललित मोहन जोशी और बेबी प्रियंका,हरु जोशी,लछु पहाड़ी,दिक्षा तोम्क्याल,संतोष रसीला ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों की फरमाइश पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

महोत्सव को लेकर क्षेत्रीय जनता में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने जिला अधिकारी श्री मनीष कुमार जी के दिशा-निर्देशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी पहली बार जिले में आए हैं, जो गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।
बाइट (स्थानीय जनता):
“जिलाधिकारी जी के प्रयासों से ही ऐसे आयोजन सफल हो रहे हैं, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।”

दर्जा राज्य मंत्री मुकेश मेहराना जी ने भी कमेटी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भव्य बनाने की बात कही।

आज 2 मई 2026 को महोत्सव का समापन दिवस है। क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ शिला देवी के दर्शन करें, प्रसाद ग्रहण करें और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *