निस्वार्थ सेवा का मिला सम्मान, दर्जा मंत्री बनीं हेमा जोशी”


चम्पावत/टनकपुर
उत्तराखंड सरकार में हेमा जोशी जी को दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर आज उनके कार्यालय का शुभ उद्घाटन किया गया। लंबे समय से राजनीति और संगठन में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हेमा जोशी जी को मिला यह सम्मान उनके समर्पण, मेहनत और जनसेवा का परिणाम माना जा रहा है।
महिला मोर्चा की सशक्त आवाज़ के रूप में पहचान बना चुकी हेमा जोशी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और जनहित के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा जोशी सहित कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दीपा जोशी ने कहा कि “हेमा जोशी दीदी ने वर्षों तक संगठन और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा की है। आज उन्हें मिला यह सम्मान पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए गर्व का विषय है।”
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *