दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकासखण्डवार लगेंगे निःशुल्क परीक्षण शिविर*

चम्पावत,

*दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकासखण्डवार लगेंगे निःशुल्क परीक्षण शिविर*

*एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा पंजीकरण व परीक्षण*भारत सरकार की एडिप (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जनपद चम्पावत में दिव्यांगजनों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखण्डवार परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।*शिविरों का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा -* 21 जुलाई 2026 – नगर पालिका रैन बसेरा, गौरल चौड़, चम्पावत22 जुलाई 2026 – विकासखण्ड परिसर, लोहाघाट23 जुलाई 2026 – विकासखण्ड परिसर, बाराकोट24 जुलाई 2026 – विकासखण्ड परिसर, पाटी25 जुलाई 2026 – नगर पालिका परिसर, टनकपुरशिविरों में एल्मिको, कानपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, छड़ी, कमर की बेल्ट सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया जाएगा। परीक्षण के उपरांत पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए एल्मिको द्वारा अलग से वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास निवास कर रहे दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को इन शिविरों की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकें।अपर समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान ने आवश्यक जानकारी देते हुये शिविर में आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी।दिव्यांगजनों के लिए—दिव्यांग प्रमाण पत्रयूडीआईडी (UDID) कार्डमासिक आय ₹22,500 तक का आय प्रमाण पत्र (तहसील अथवा अधिकृत जनप्रतिनिधि द्वारा जारी)आधार कार्डकान की मशीन हेतु ऑडियोमेट्री रिपोर्ट (यदि लागू हो)वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए—मासिक आय ₹15,000 तक का आय प्रमाण पत्र (तहसील अथवा अधिकृत जनप्रतिनिधि द्वारा जारी)आधार कार्डकान की मशीन हेतु ऑडियोमेट्री रिपोर्ट (यदि लागू हो)उन्होंने बताया कि शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, जिला चिकित्सालय चम्पावत अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन चम्पावत से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *