चम्पावत नगर पालिका को मिली नई ताकत! नव-नामित सभासदों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार”

एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने दिलाई शपथ, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने किया स्वागत—’जनहित और विकास के लिए मिलकर करेंगे काम’चम्पावत नगर पालिका परिषद में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शासन द्वारा नामित चार नए सभासदों ने आज विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने सभी नव-नामित सभासदों का स्वागत करते हुए नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।चम्पावत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कक्ष में रविवार को आयोजित गरिमामय समारोह में उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने शासन द्वारा नामित सभासद गौरव पांडे, जगदीश चंद्र पनेरू, पुष्पा ओझा और प्रकाश नाथ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने सभी नव-नामित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका विकास, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सभासदों के अनुभव और सहयोग से विकास कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा जनता की अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।कार्यक्रम में नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के निर्वाचित सभासद, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नव-नामित सभासदों का स्वागत करते हुए उनके सफल और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।चम्पावत नगर पालिका में नए सभासदों के शामिल होने के साथ अब विकास कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Kamal Bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *