चम्पावत,
*फिटनेस, संस्कृति और डिजिटल रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए जनपद में होगा डिजिटल युवा महोत्सव का आयोजन**15 से 29 वर्ष के युवा ऐप के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं में कर सकेंगे प्रतिभाग**प्रतिभागियों को प्ले स्टोर से Fit Uttarakhand App करनी होगी अपलोड जिसके माध्यम से मिलेगी सभी जानकारी*उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार राज्य में आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2026-27 के अंतर्गत जनपद चम्पावत में भी “डिजिटल युवा महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवनशैली, खेल, संस्कृति, पर्यटन, लोककला तथा उत्तराखण्ड की समृद्ध विरासत के प्रचार-प्रसार के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें प्रतिभाग कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने, उन्हें डिजिटल मंच उपलब्ध कराने तथा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के उत्तराखण्ड निवासी युवा व्यक्तिगत एवं टीम श्रेणी में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन चार सप्ताह तक किया जाएगा, जिसमें फिटनेस चैलेंज के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, पुश-अप/स्क्वाट, स्किपिंग/प्लैंक तथा फिटनेस फिनाले जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी। वहीं सांस्कृतिक एवं रचनात्मक श्रेणी में “मेरा जनपद-मेरी पहचान”, My Uttarakhand My Pride, युवा फोटोग्राफी चैलेंज तथा One Minute One Skill जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।प्रतिभागियों को अपनी मौलिक वीडियो, रील अथवा फोटो निर्धारित समयावधि में Fit Uttarakhand App पर अपलोड करनी होगी। सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 एवं ₹2,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जनपद स्तर पर चयनित उत्कृष्ट प्रतिभागियों को राज्य युवा महोत्सव के दौरान राज्य स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने जनपद के सभी युवाओं से इस अभिनव डिजिटल महोत्सव में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन अपनी प्रतिभा, फिटनेस, संस्कृति एवं स्थानीय पहचान को डिजिटल माध्यम से देशभर तक पहुँचाने का सुनहरा अवसर है।
Kamal Bhandari editor in chief ।

