📍 *जनपद चम्पावत *
*विवेचना ही न्याय की नींव — एसपी महोदया ने गुणवत्तापूर्ण, वैज्ञानिक एवं समयबद्ध विवेचना के दिए सख्त निर्देश*”*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत* द्वारा आज दिनांक 28.07.2026 को *कोतवाली चम्पावत* के समस्त विवेचकों का ऑर्डरली रूम (OR) आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान सभी विवेचकों को लंबित प्रकरणों का *समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में *पुलिस अधीक्षक महोदया* ने स्पष्ट कहा कि विवेचना किसी भी आपराधिक मुकदमे की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है। मजबूत एवं वैज्ञानिक विवेचना ही अपराधियों को न्यायालय में सजा दिलाने और पीड़ित को न्याय दिलाने का आधार बनती है। इसलिए प्रत्येक विवेचक पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, प्रोफेशनलिज्म एवं कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण पालन करते हुए कार्य करें।*बैठक के दौरान निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए*—🔹 प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।🔹 डिजिटल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों का संरक्षण, विश्लेषण एवं समय पर संकलन किया जाए।🔹 लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए फरार अभियुक्तों के विरुद्ध वारंट प्राप्त कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए।🔹 NDPS, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित तरीके से की जाए।🔹 संगठित अपराध एवं गिरोहबंद अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जाए।🔹 विवेचना में प्रचलित डिजिटल पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकों का दक्षतापूर्वक उपयोग किया जाए।🔹 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।🔹 NDPS एक्ट के वाणिज्यिक मात्रा वाले मामलों में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन तत्काल प्रारंभ कर संबंधित विभागों से समयबद्ध रिपोर्ट प्राप्त की जाए।🔹 FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर विवेचनाओं का विधिक निस्तारण किया जाए।🔹 प्रत्येक विवेचक कानूनी प्रक्रिया, फोरेंसिक आवश्यकताओं एवं डॉक्यूमेंटेशन में पूर्ण सावधानी बरते, जिससे न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो सके।🔹 पीड़ित पक्ष के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार रखते हुए उन्हें समय-समय पर प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए।🔹 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं ट्रैकिंग पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखी जाए।*एसपी महोदया* ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण विवेचना ही पुलिस की पेशेवर कार्यशैली और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करती है। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, ताकि अपराधियों को शीघ्र एवं प्रभावी कानूनी दंड दिलाया जा सके तथा पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत दिनांक – 28.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

