गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिरों के पुजारियों को भेंट किया गया मा. मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना*।

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री ने दिया आध्यात्मिक परंपरा, नैतिक मूल्यों और जनसेवा के संकल्प को सुदृढ़ करने का संदेश*गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जनपद चम्पावत के लगभग 75 प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं धर्माचार्यों को श्रद्धापूर्वक शुभकामना संदेश भेंट किया गया। जनपद के विभिन्न मंदिरों में मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की मंगलकामना की गई।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में सभी पुजारियों एवं धर्माचार्यों के प्रति गहरी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिरों में होने वाली अनवरत लोक-कल्याण की प्रार्थनाएं तथा आध्यात्मिक चेतना पूरे प्रदेश को नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की सेवा का दायित्व उन्हें ईश्वर की कृपा एवं संत-महात्माओं के आशीर्वाद से ही पूर्ण निष्ठा, समर्पण और धर्म के मार्ग पर निभाने की प्रेरणा देता है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों, शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में संतों एवं पुजारियों का योगदान सदैव अनुकरणीय रहा है। उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी पुजारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सानिध्य की कामना करते हुए प्रदेशवासियों के लिए उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।जनपद के कुछ प्रमुख मंदिरों में मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट किया गया, उनमें कांतेश्वर मंदिर (दुधपोखरा), गोलू देव मंदिर (गोरलचौड़), नागनाथ मंदिर, बालेश्वर मंदिर, माँ हिंग्लादेवी मंदिर, डिप्टेश्वर मंदिर, ताड़केश्वर मंदिर, कालशन मंदिर, घटकू देवता मंदिर, मल्लाडेश्वर मंदिर, पंचायतन शिव मंदिर, भगवती मंदिर (ढकना बड़ोला), झालीमाली मंदिर, सप्तेश्वर मंदिर, शिव मंदिर (लधौनधूरा), भूमेश्वर मंदिर, डोडेश्वर मंदिर, भोलेश्वर मंदिर, त्यूंद्रा मंदिर, भागलिंग मंदिर, देवीधार मंदिर, ढेरनाथ मंदिर, माँ कढ़ाई मंदिर, माँ भगवती मंदिर (गलचौड़ा), माँ पूर्णागिरि लड़ीधूरा मंदिर, कालचक्र मंदिर, वरदायिनी मंदिर, भूमिया मंदिर, माँ वाराही मंदिर (देवीधुरा), बालेश्वर धाम, शीला देवी मंदिर, पाताल रूद्रेश्वर मंदिर, ऐड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, मोस्टा मंदिर, झूमाधूरी मंदिर सहित जनपद के लगभग 75 प्रमुख मंदिर शामिल रहे।इस अवसर पर मंदिरों के पुजारियों ने मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की उन्नति, समृद्धि, जनकल्याण तथा सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *