चम्पावत,
*टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला सहयोग, जनता मिलन में अधिकारियों ने निक्षय पोषण किट हेतु किया सहयोग*
*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आह्वान पर अधिकारियों ने 23 हजार रुपये का किया योगदान, टीबी मरीजों के पोषण सहयोग को मिलेगा बल*भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत में टीबी उन्मूलन की दिशा में जनसहभागिता को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आह्वान पर जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा निक्षय पोषण किट उपलब्ध कराने के लिए स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग किया गया।इस दौरान अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लगभग 23,000 रुपये की धनराशि का योगदान दिया, जिससे टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी के खिलाफ लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण एवं उपचार में सहयोग करने की अपील की।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सोनाली मण्डल ने बताया कि जनपद चम्पावत में अब तक 776 टीबी मरीज नोटिफाइड हैं। निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराने में जनपद ने 96.37 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य के जनपदों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उपलब्धि जनसहभागिता, प्रशासनिक समन्वय तथा स्वास्थ्य विभाग के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान ने बताया कि निक्षय पोषण किट टीबी मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायता मिलती है।उन्होंने अधिक से अधिक लोगों, संस्थाओं एवं संगठनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त भारत अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
Kamal bhandari editor in chief ।

