हर सोमवार जनता के बीच जिलाधिकारी, त्वरित निस्तारण से बढ़ा प्रशासन पर भरोसा”चम्पावत।जनपद चम्पावत में प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाला ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम अब आमजन की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी और भरोसेमंद मंच बनता जा रहा है। सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 134 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनता मिलन के माध्यम से ग्रामीणों और आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। इससे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।जिलाधिकारी की कार्यशैली को लेकर लोगों में सकारात्मक चर्चा है। दूरस्थ और अंतिम छोर पर बसे ग्रामीणों तक सरकार की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहा है और समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।जनपद में जनता मिलन कार्यक्रम अब केवल शिकायत दर्ज कराने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की उम्मीदों और प्रशासनिक जवाबदेही का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। ग्रामीणों और आमजन की अपेक्षा है कि इसी तरह संवेदनशील और प्रभावी कार्यशैली के साथ विकास और जनसेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
kamal bhandari editor in chief ।

