चम्पावत
*टीबी के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय पर जांच कराएं और उपचार पूरा करें: डॉ. सोनाली मण्डल*
भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत में टीबी की रोकथाम, समय पर पहचान एवं जनजागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सोनाली मण्डल ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, लगातार बुखार, वजन कम होना अथवा रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच अवश्य कराएं।उन्होंने बताया कि जनपद में टीबी की जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाओं की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि टीबी के प्रति जागरूक रहें, समय पर जांच कराएं, उपचार को बीच में न छोड़ें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इस बीमारी के प्रति जागरूक करें। सभी के सहयोग और जनभागीदारी से ही टीबी मुक्त चम्पावत, टीबी मुक्त उत्तराखण्ड एवं टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।
kamal bhandari editor in chief ।

