अमृत सरोवर स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के तहत व्यापक जनसहभागिता से आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम*

चंपावत

ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्द्धन तथा सतत आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जनपद के समस्त अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने अमृत सरोवर स्थलों पर स्थानीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, वरिष्ठ नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, युवा क्लबों तथा स्कूली बच्चों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि आयोजनों की श्रृंखला में अमृत सरोवर परिसरों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, व्यापक वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम तथा श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु शपथ ग्रहण, जनसंपर्क अभियान तथा विद्यालयों व युवाओं के सहयोग से देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अमृत सरोवरों के विकास एवं परिवर्तन की यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से हेरिटेज वॉक, सफलता की कहानियों तथा अनुभवों के साझाकरण हेतु विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *