*उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आयोजित हुई मॉक ड्रिल* 🚒

📍 जनपद चम्पावत |

🔥 *उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में आयोजित हुई मॉक ड्रिल* 🚒

*आपात स्थिति में त्वरित बचाव एवं अग्निशमन कार्यवाही का किया गया अभ्यास* पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार आज दिनांक 07.09.2026 को पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं स्टेशन प्रभारी FSO श्री अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में *फायर स्टेशन टनकपुर* की टीम द्वारा उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।📌मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों एवं मिनी वाटर टेंडर की सहायता से होज रील द्वारा आग पर प्रभावी ढंग से काबू पाने का अभ्यास किया।🚑 मॉक ड्रिल में आगजनी की घटना में एक महिला के झुलसने की स्थिति को प्रदर्शित किया गया। फायर टीम द्वारा तत्परता से झुलसी महिला को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित निकालकर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच एवं उपचार किया गया।🔹 मॉक ड्रिल के उपरांत फायर टीम द्वारा अस्पताल में उपस्थित कर्मचारियों एवं जनमानस को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, तत्काल उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से प्रयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में 112 या नजदीकी फायर स्टेशन को सूचना दें।🚒 चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस—आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।🔥 सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 07.09.2026

kamall bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *