सर्पदंश मामले में सोशल मीडिया व पोर्टल पर प्रसारित खबर पर पीड़ित के पुत्र ने दी स्थिति की स्पष्ट जानकारी*

चम्पावत,

*जिला अस्पताल से चिकित्सीय परामर्श के उपरांत पीड़ित को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से शीघ्र लोहाघाट अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया*चम्पावत जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र के हरम गांव निवासी 66 वर्षीय श्री घनश्याम शर्मा खेत में मक्का काट रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके बाएं हाथ में कलाई के पास डस लिया। परिजन तत्काल उन्हें मंच-तामली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्रारंभिक उपचार के उपरांत उन्हें जिला चिकित्सालय चम्पावत लाया गया।सोशल मीडिया एवं विभिन्न पोर्टलों पर जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के संबंध में प्रसारित खबरों पर पीड़ित के पुत्र श्री सतीश चंद्र शर्मा ने स्वयं स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में उनके पिता को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, हालांकि उन्होंने कहा कि उस दिन फिजिशियन डॉक्टर के अवकाश में होने के कारण किसी अन्य प्रकार की चिकित्सकीय आवश्यकता उत्पन्न होने पर उसका तत्काल उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित हो सके, इस दृष्टि से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी गई, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था से उन्हें लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया।श्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके पिता का वर्तमान में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है। उन्होंने जिला अस्पताल में मिले चिकित्सकीय परामर्श एवं सहयोग के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। वर्तमान में श्री घनश्याम शर्मा का उपचार लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के दिशा-निर्देश पर फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल अच्छी है हालांकि उन्हें अभी भी चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार एवं आवश्यक निगरानी लगातार की जा रही है।

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *