चंपावत
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की मंशा के अनुरूप जनपद की सड़कों को पूर्णतः गड्ढामुक्त बनाने के आदेशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जनपद चंपावत में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (NH-09) के चंपावत आबादी क्षेत्र (Champawat Abadi Portion) में आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं बाधा रहित यातायात बनाने के उद्देश्य से व्यापक पैचवर्क (सड़क मरम्मत) एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता श्री विभोर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली ‘गड्ढामुक्त सड़क’ नीति तथा जिलाधिकारी महोदय के निरंतर पर्यवेक्षण के तहत आबादी क्षेत्र वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के पैचवर्क कार्य को विशेष प्राथमिकता के आधार पर संपादित कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मार्ग पर जहाँ भी गड्ढे या सड़क की सतह क्षतिग्रस्त हुई है, वहाँ गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर तेजी से डामरीकरण एवं मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि जनसामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।अधिशासी अभियंता ने आगे बताया कि इस पैचवर्क कार्य के पूर्ण होने से जहाँ एक ओर स्थानीय निवासियों को दैनिक आवागमन में धूल व गड्ढों से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं व्यावसायिक वाहनों का सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक हो सकेगा।
kamal bhandari editor in chief ।

