*जनपद चंपावत*
*मां बाराही देवीधुरा मेले में अग्निसुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
*श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत के आदेशानुसार* दिनांक 23.08.2026 को *फायर स्टेशन लोहाघाट* द्वारा *प्रसिद्ध मां बाराही देवीधुरा* मेले में स्थापित अस्थायी पंडालों एवं दुकानों का अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पंडालों एवं दुकानों में अग्निसुरक्षा उपकरणों, विद्युत व्यवस्था तथा आग से बचाव संबंधी आवश्यक सुरक्षा उपायों का गहनता से निरीक्षण किया गया। संबंधित पंडाल एवं दुकान संचालकों को अग्निकांड जैसी किसी भी संभावित घटना से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने एवं निर्धारित अग्निसुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फायर स्टेशन लोहाघाट द्वारा निरंतर सतर्कता बरती जा रही है तथा अग्निसुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।🚒 सतर्क रहें • सुरक्षित रहेंमीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक – 24.08.2026
kamal bhandari editor in chief ।

