मा0 मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन से संवर रही ग्राम पंचायत तडाग: मनरेगा से जल संवर्धन व बुनियादी विकास को मिली नई गति, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत*

चम्पावत

*मा0 मुख्यमंत्री के दूरदर्शी विजन से संवर रही ग्राम पंचायत तडाग: मनरेगा से जल संवर्धन व बुनियादी विकास को मिली नई गति, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत*

जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत तडाग के पूर्व ग्राम प्रधान, छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से औपचारिक मुलाकात कर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का विजन केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वे राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पहुँचाने के लिए भी संकल्पबद्ध हैं।मा0 मुख्यमंत्री के इसी दूरदर्शी दृष्टिकोण और कुशल मार्गदर्शन के कारण आज ग्रामीण क्षेत्रों में धरातल पर व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन के समन्वय से तडाग ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए जल संवर्धन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य संपन्न कराए गए हैं।श्री बोहरा ने विशेष रूप से मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और जल संकट के स्थायी समाधान हेतु दिए गए निर्देशों के अनुरूप, मनरेगा योजना के तहत गांव में चाल-खाल तथा खंती निर्माण के कार्य बड़े पैमाने पर आयोजित किए गए हैं। मनरेगा के माध्यम से संचालित इन कार्यों से जहाँ एक ओर स्थानीय ग्रामीणों को गाँव में ही सम्मानजनक रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं, वहीं दूसरी ओर जल स्रोतों के पुनरुद्धार, भू-जल स्तर में सुधार और पर्यावरण संरक्षण का एक मजबूत मॉडल तैयार हुआ है। इसके साथ ही मनरेगा एवं आपदा प्रबंधन मद के अंतर्गत गाँव में सीसी मार्ग, पेयजल लाइनों का सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा दीवारें, चेकडैम और भू-कटाव नियंत्रण हेतु रोधक दीवारों का निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरा किया गया है।इन जनकल्याणकारी कार्यों से ग्रामीणों को लंबे समय से व्याप्त समस्याओं से राहत मिली है।श्री बोहरा ने मा0 मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और ग्रामीण विकास के प्रति उनकी प्राथमिकताओं के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *