स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बाजार, एसएसबी को 398 किलोग्राम फल एवं सब्जियों की आपूर्ति*

चम्पावत,

*स्थानीय उत्पादों को मिल रहा बाजार, एसएसबी को 398 किलोग्राम फल एवं सब्जियों की आपूर्ति*

*उद्यान विभाग और एसएसबी के बीच एमओयू के तहत आपूर्ति, स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा लाभ*जनपद में स्थानीय स्तर पर उत्पादित फल एवं सब्जियों को संस्थागत बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में उद्यान विभाग द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है। उद्यान विभाग , चम्पावत एवं एसएसबी के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत एसएसबी की विभिन्न बीओपी (BOPs) एवं मुख्यालय को मांग के अनुरूप फल एवं सब्जियों की आपूर्ति की जा रही है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्थानीय कृषकों एवं बागवानों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा उनकी आय में वृद्धि के लिए संस्थागत विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग को इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादकों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि एमओयू के अंतर्गत कंपनी पंचेश्वर के अधीन विभिन्न बीओपी के लिए 58 किलोग्राम तथा एसएसबी हेडक्वार्टर, चम्पावत के लिए 340 किलोग्राम फल एवं सब्जियों की आपूर्ति की गई है। इस प्रकार कुल 398 किलोग्राम फल एवं सब्जियां एसएसबी को उपलब्ध कराई गईं।उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उत्पादित फल एवं सब्जियों के विपणन को बढ़ावा देने के साथ कृषकों एवं बागवानों को उनके उत्पादों के लिए नियमित बाजार उपलब्ध कराना है। एसएसबी जैसी संस्थाओं से जुड़ाव स्थानीय उत्पादों की खपत बढ़ाने तथा उत्पादकों के लिए आय के बेहतर अवसर सृजित करने में सहायक होगा।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *