चम्पावत,
*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से लोहाघाट क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने की बड़ी सौगात*
*पाऊ पम्पिंग पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹268.56 लाख की वित्तीय स्वीकृति को मिला अनुमोदन**क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति*जनपद चम्पावत के विकासखण्ड लोहाघाट अंतर्गत पाऊ पम्पिंग पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹268.56 लाख की वित्तीय स्वीकृति को मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान किए जाने से क्षेत्रवासियों के पेयजल की समस्या का समाधान होगा। यह योजना क्षेत्र की दीर्घकालिक पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे सुचारु एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चम्पावत के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार लगातार नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर रही है। पाऊ पम्पिंग पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति भी इसी जनकल्याणकारी सोच और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है।इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पेयजल वितरण प्रणाली में सुधार होने से जलापूर्ति की क्षमता बढ़ेगी, आपूर्ति अधिक नियमित एवं सुचारु होगी तथा भविष्य में बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं के अनुरूप भी व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे विशेष रूप से ग्रामीण परिवारों को पर्याप्त राहत मिलेगी तथा पेयजल संकट की समस्या का भी समाधान होगा।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों एवं जनपद के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि जल संस्थान को योजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं , ताकि क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके।जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना केवल पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा ग्रामीण विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योजना पूर्ण होने के बाद लोहाघाट क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं विश्वसनीय पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी दैनिक जीवनचर्या अधिक सुगम बनेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक गांव तक गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना है और मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत जनपद में विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।
kamal bhandari editor in chief ।

